Advertisment

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कल मोतिहारी पहुंचेंगे शिवराज सिंह

मोतिहारी : केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कर्यक्रम के तहत भरत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल यानी दो जून को मोतिहारी के पिपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगे। इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने दिया। सांसद राधामोहन सिंह ने बताया कि कृषि संकल्प अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे।

LN Mishra 1 22Scope News

कृषि मंत्री करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व कुछ बड़ी घोषणाएं भी करने वाले हैं – सांसद राधामोहन सिंह

सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और कुछ बड़ी घोषणाएं भी करने वाले हैं। जिस योजनाओं का शिलान्यास करेंगे उसमें एक्सीलेंस सेंटर, इंफ्रास्ट्रक्चर व हॉस्टल का निर्माण शामिल हैं। कल जब केंद्रीय कृषि मंत्री कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगे तो सबसे पहले किसानों के साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे उसके बाद मंच साझा करेंगे।

यह भी पढ़े : अजीत कुमार ने कहा- गरीबों की हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा निरंतर

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...