Advertisment

SHO ने की आत्महत्या, एक दिन पहले मोबाइल चोर रैकेट पकड़ा

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बुधवार की रात आत्महत्या कर ली। जिले के बैरगनिया थाना प्रभारी ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। थाना परिसर स्थित उनके आवास से शव बरामद हुआ है। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। वे 2009 बैच के दारोगा थे। बता दें कि एक दिन पहले उन्होंने मोबाइल चोर रैकेट पकड़ा था।

हालांकि, थानेदार कुंदन कुमार ने आत्महत्या क्यों की इसका पता अबतक नहीं चल सका है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 10 बजे उनका शव कमरे में ही फंदे से झुलता हुआ पाया गया है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनका परिवार सीतामढ़ी के लिए निकल चुका है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें :

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार 2009 बैच के इंस्पेक्टर थे। फरवरी माह में सीतामढ़ी पुलिस बल में योगदान करने के बाद बैरगनिया थानाध्यक्ष की जवाबदेही सौंपी गई थी। तब से वह लगातार बैरगनिया थानेदार के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे मुजफ्फरपुर जिला में कार्यरत थे। मुजफ्फरपुर में वे लंबे समय तक कांटी थानेदार और उसके बाद सदर थाने के थानेदार के पद पर कार्यरत रहे।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन ने इसी माह में 10 दिन पहले अपने परिवार के साथ अपनी पुत्री का जन्मदिन मनाया था। अचानक से उनके आत्महत्या कर लेने की सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को कुंदन कुमार के नेतृत्व में सीतामढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। उनके द्वारा मोबाइल चोर गिरोह के बड़ा रैकेट का पर्दाफाश किया गया था।

यह भी पढ़े : हार्डकोर नक्सली संतोष पासवान गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...