छात्रा की मौत के तीन दिन बाद झाड़ियों में मिला जूता

हत्या की आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस

DHANBAD: धनबाद के भेलाटांड़ स्थित अपार्टमेंट में छात्रा की संदिग्ध मौत के तीन दिन बाद झाडियों से उसका जूता मिला है. इस घटना के बाद परिजनों ने एक बार फिर हत्या की आशंका जताई है. इसके बाद पुलिस की टीम ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी है. इसके लिए डॉग स्कॉवड और फोरेंसिक विभाग की टीम भी जांच में जुटी है. पुलिस ने मौके पर 6 संदिग्ध युवकों को भी ले जाकर पूछताछ की.

dhanbad hatya 2 22Scope News

छात्रा सांघवी उर्फ चारू की छत से गिरने से हुई थी मौत

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलाटांड़ स्थित त्रिनिती आपर्टमेंट में बुधवार को छठी क्लास की 13 वर्षीय छात्रा सांघवी उर्फ चारू की छत से गिरने से मौत हुई थी. घटना के बाद परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या की बात कही थी. घटना के तीन दिन बाद मृतक छात्रा के एक पैर का जूता आपर्टमेंट के पीछे जंगल मे झाड़ियों के बीच फेंका हुआ परिजनों द्वारा देखा गया. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. परिजन शुक्रवार सुबह से रात तक उसी स्थान पर डटे रहे.

छात्रा की मौत : जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीम भी जुटी

शुक्रवार रात लगभग 9 बजे इसी मामले की जांच पड़ताल

के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की टीम

मौके पर पहुंची. एसडीपीओ अमर पांडेय, बरवाअड्डा थाना प्रभारी टीम

के साथ पहुचे. मामले में 6 संदिग्ध छात्रों को भी लाया गया.

जिसके बाद रात लगभग 10 बजे जांच शुरू हुई।

टीम के साथ लाई गई डॉग मृतक छात्रा के जूते को

सूंघने के बाद संदिग्ध लड़को के पास लाया गया और जांच की गई.

इसके बाद आपर्टमेंट के जिस स्थान पर छात्रा का शव मिला था.

उस स्थान पर भी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विभाग की

टीम पहुची. मामले की फिर से बारीकी से जांच की जा रही है.


जूता मामले के उद्भेदन में हो सकता है मददगार: एसडीपीओ


एसडीपीओ अमर पांडेय ने बताया कि छात्रा के परिजनों द्वारा 4 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. छात्रा की मौत आत्महत्या है या हत्या इसकी जांच कर रही है. छात्रा की मौत के रहस्यों को खोलने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकती है. झाड़ियों में जूता पड़ा मिला है, वह आपर्टमेंट से कुछ दूरी पर है.

जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि छात्रा के जूते को किसी ने हाथों से उठाकर आपर्टमेंट के बाहर झाड़ियों में फेंका है. साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई है, ऐसी संभावना जताई जा रही है. जिस आपर्टमेंट के पिछले हिस्से में जूता मिला है उसी आपर्टमेंट के बाउंड्री के अंदर छात्रा मृत अवस्था मे पड़ी मिली थी. जिसने भी छात्रा का जूता उठाकर फेंका होगा. उसके फिंगर प्रिंट जूते पर मिलना तय है.

रिपोर्ट : राजकुमार

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...