अवैध वसूली और कम राशन देने की सूचना पर, 5 जन वितरण प्रणाली दुकानदार को शोकॉज

रांचीः रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड के 5 जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ डिस्ट्रिक सप्लाई ऑफिसर प्रदीप भगत ने कार्रवाई की है। इनके द्वारा राशन कार्डधारी को 5 किलो कम अनाज दिया जा रहा था और अवैध राशि की वसूली की जा रही थी।

इसकी शिकायत मिलने पर जांच में राशन कार्डधारियों का बयान लिया गया और सभी को शोकॉज किया गया है। पांच किलोग्राम प्रति राशन कार्ड खाद्यान्न की कटौती और खाद्यान्न के एवज में अवैध राशि की वसूली की पुष्टि होने पर तारा महिला मंडल, खुशबू महिला समिति, जबूल अंसारी, अजीम अंसारी और मनोहर उरांव को शोकॉज किया गया है।

वहीं तारा महिला मंडल का संचालन सलमा खातून द्वारा किया जाता है। जबकि इनके पति इम्तियाज अंसारी पंचायत समिति सदस्य हैं। इम्तियाज अंसारी का लाल राशन कार्ड बना हुआ है, जो कि राशन कार्ड धारी होने की क्राइटेरिया को पूरा नहीं करता। वह आर्थिक रूप से संपन्न हैं।

सलमा खातून पर अपने पति के पद का धौंस दिखाकर राशन कार्ड बनाने और कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 1500-2500 रुपये तक की अवैध वसूली का आरोप है। इन दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

बता दें कि ओरमांझी के इरबा के इन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा अनियमितता को लेकर विभागीय मंत्री खाद्य,सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री रामेश्वर उरांव से शिकायत की गई थी। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट सप्लाई ऑफिसर ने जांच के बाद कार्रवाई की है।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...