RANCHI : दंगाइयों का पोस्टर चिपकाने पर SSP को शो-कॉज

गृह विभाग के प्रधान सचिव ने एसएसपी से मांगा स्पष्टीकरण

रांची।
झारखंड की राजधानी रांची में पिछले शुक्रवार को हुई भारी हिंसा और तोड़फोड़ के शामिल दंगाइयों का पोस्टर चौक-चौराहों पर लगाने का मामला तूल पकड़ने लगा है.

इस मामले को लेकर राज्य सरकार ने रांची एस एस पी से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है .

बुधवार की देर रात इस मामले में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने रांची के एस एस पी सुरेंद्र कुमार झा को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी करते हुए दो दिन के

भीतर जबाब देनें को कहा गया हैं.


प्रधान सचिव ने कहा है कि 10 जून को रांची में हुई घटनाओं में नाजायज मजमा में कथित रूप से शामिल व्यक्तियों और हिंसा में कथित रूप से शामिल व्यक्तियों के फोटो सहित पोस्टर 14 जून को रांची पुलिस

द्वारा लगाए गए, जिनमें कई व्यक्तियों के नाम एवं अन्य विवरण भी दिए गए. यह विधिसम्मत नहीं है और उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पीआईएल संख्या-532/2020 में नौ मार्च, 2020 को पारित न्यायादेश

के विरुद्ध है. यह भारत के संविधान के अनुच्छेद – 21 का भी उल्लंघन है.

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...