रांची : राजधानी रांची की पुलिस अनिर्णय की स्थिति में है. उपद्रव में शामिल
दंगाईयों का पहले पोस्टर लगाए गए, इसके बाद चंद मिनटों में ही पुलिस ने
पोस्टर को हटा लिया. यह पोस्टर राजधानी रांची के
डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क के पास लगाया गया था.
पोस्टर हटाने वालों ने मात्र इतना कहा कि ऊपर से पोस्टर हटाने का आदेश आया है,
इसलिए इसे हटा रहे हैं. पोस्टर हटाने के संबंध में
रांची पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है.
जिसमें उन्होंने कहा कि संशोधन के लिए पोस्टर को वापस लिया गया है. रांची हिंसा के उपद्रवियों के जारी पोस्टर में संशोधन होगा जिसके बाद उसे फिर से रिलीज कर दिया जायेगा.

बता दें कि रांची के मेन रोड में 10 जून को हुई हिंसा की घटना में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर प्रशासन ने जारी किया गया. जिसके बाद इस तस्वीर को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगाने का निर्णय लिया गया. वहीं पहचान करवाने में पुलिस की मदद करने का अपील भी की गई. प्रशासन ने लगभग 18 उपद्रवियों का पोस्टर जारी किया है. लेकिन कुछ ही समय बाद इसे हटा लिया गया.
राज्यपाल के निर्देश के बाद एक्शन में पुलिस-प्रशासन
राज्यपाल रमेश बैस ने डीजीपी को निर्देश दिया था कि रांची में उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीर और नाम पते के साथ शहर के प्रमुख स्थान पर होर्डिंग्स लगवाएं. राज्यपाल के निर्देश के बाद प्रशासन ने हिंसा में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर बनाकर उसे शहर के चौक-चौराहों पर लगाने की पूरी तैयारी कर ली. सोमवार को डीजीपी के अलावा राज्य के एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर, रांची के उपायुक्त छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा राजभवन तलब किए गए थे.


















