दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी वारदात, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा

आधी रात ग्राउंड में फेंका, मां-बेटा गिरफ्तार

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है.

इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर किया है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने

एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बेटे ने माँ के साथ

मिलकर पिता की हत्या की और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया.

आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में

आधी रात के बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया.

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर: खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर दिया अंजाम

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले को सुलझा लिया है. कहा जा रहा है कि पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर मे रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था. जिसके बाद रोजाना शव के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया जाता था. कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था. दोनों मां-बेटे ही अपने घर में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छुपाकर रखते थे और फिर उसे पाडंव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे.

delhi murder1 22Scope News

शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा

इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. उन्होंने शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया.

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर: अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

इस हत्यकांड के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है. आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे. इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस दोपहर एक बजे प्रेस कॉनफ्रेंस करके पूरी जानकारी देगी. बता दें कि इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉलकर की कथित तौर हत्या करके उसके शव के 36 टुकड़े कर जंगल में फैंक दिए थे. इस हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं.

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...