नालंदा से श्रवण कुमार,राजगीर से कौशल किशोर और हिलसा से जेडीयू के प्रेम मुखिया ने भरा पर्चा

नालंदा से श्रवण कुमार,राजगीर से कौशल किशोर और हिलसा से जेडीयू के प्रेम मुखिया ने भरा पर्चा

नालंदा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आज नालंदा जिले में एनडीए की ताकत का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आज बिहारशरीफ में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं राजगीर से जदयू प्रत्याशी कौशल किशोर और हिलसा से जदयू प्रत्याशी प्रेम मुखिया ने भी आज नामांकन दाखिल किया।

Goal 7 22Scope News

नीतीश सरकार में हर क्षेत्र में हुआ बिहार का विकास, सशक्त हुई महिलायें गरीबों का मिला सम्मान

श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के हर क्षेत्र में विकास हुआ है, महिलाओं को सशक्त बनाया गया है और गरीबों को सम्मान मिला है।

ss 1 22Scope News

लालू परिवार पर हुये हमलावर कहा – सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने की है क्षमता 

लालू परिवार पर हमला बोलते हुए श्रवण कुमार ने कहा जब बिहार की जनता ने लालू परिवार को मौका दिया तब उन्होंने नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाने का काम किया। लालू परिवार के पास बिहार चलाने की नहीं, सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने की क्षमता है।

ss2 22Scope News

ss4 22Scope News

एनडीए सरकार की कर सकती है विकास 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार ही बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जा सकती है, जबकि विपक्ष केवल सत्ता में आकर अपने परिवार की राजनीति करना चाहता है।

ये भी पढ़े :  नामांकन से पहले मंदिर में की पूजा, भाजपा के सम्राट ने तारापुर से दाखिल किया पर्चा

मिथुन कुमार की रिपोर्ट…

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...

RIMS MBBS Admission 2026: रिम्स में MBBS दाखिले से पहले होगी...

RIMS MBBS Admission 2026: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में इस बार 250 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया में जाति प्रमाण पत्रों की...