Deoghar: बोल बम के जयकारे के साथ श्रावणी मेला शुरू, सीएम हेमंत ने दी शुभकामनाएं

देवघर : बोल बम के जयकारे के साथ श्रावणी मेला शुरू हो गया है.

दो साल से स्थगित श्रावणी मेले का आयोजन इस बार धूमधाम से किया गया है.

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को शुभकामनाएं दी है.

सीएम हेमंत ने ट्वीट करते हुए कहा कि पवित्र श्रावण माह के शुभ अवसर पर

सभी को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार.

बाबा बैद्यनाथ आप सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूं.

श्रावणी मेला शुरू : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रावण का पवित्र महीना गुरुवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़िये गंगा जल लेकर देवघर जाएंगे. जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है. एक पखवाड़े तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़िये सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे. कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार 2 साल बाद कांवड़ यात्रा हो रही है. इस बार चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान है जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है.

VIP, VVIP दर्शन की सुविधा बंद

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी, वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगायी है. बुधवार को श्रावणी मेला के उद्घाटन समारोह में देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि 2015 के बाद राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी व आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से बंद रहेगा. ऐसे में आवश्यक है कि आप सभी इस दिशा में सहयोग करें, ताकि बाबाधाम आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

सीएम हेमंत कर रहे हैं लगातार मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देवघर और बासुकिनाथ में श्रावणी मेला में बेहतर व्यवस्था करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. श्रावणी मेला के सफल संचालन में सरकार के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि, देवघरवासी और भक्तों का सहयोग आवश्यक है. मेला के सफल संचालन में सहयोग करते हुए बाबा बैद्यनाथ के चरणों में सेवा को समर्पित करना सबका उद्देश्य है. बैद्यनाथधाम और बासुकिनाथ में श्रावणी मेला में बेहतर व्यवस्था की गयी है.

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...