धनबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब सप्लायर को दबोचा, ऑटो भी जब्त

धनबाद. चासनाला इलाके के विभिन्न होटलों में अवैध विदेशी शराब की सप्लाई करते सत्येंद्र कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्त ऑटो में शराब लेकर जा रहा था। उसके पास से छह पेटी शराब जब्त की गयी है, जिसका बाजार मूल्य करीब 15 हजार बताया जा रहा है।

धनबाद में शराब सप्लायर पकड़ाया

वहीं उत्पाद विभाग की टीम अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके पास से ऑटो व बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सत्येंद्र कुमार नामक व्यक्ति के द्वारा झरिया चासनाला इलाके में विभिन्न होटलों में अवैध शराब की सप्लाई करने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी।

गुप्त सूचना के आलोक में सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गठित टीम ने छापामारी की। अभियुक्त हीरापुर इलाके से अबैध शराब लेजाकर चासनाला में संदीप नाम के व्यक्ती को सप्लाई करता था।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...