बिहार के शिक्षकों के तबादला पर सिद्धार्थ लेंगे बड़ा फैसला

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ शिक्षकों के तबादला पर जल्द बड़ा फैसला लेंगे। 11 जुलाई को रूपरेखा तय होगी। बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर ओर पोस्टिंग नीति पर काम शुरू हो गया है। इसे लेकर बनी कमिटी की पहली बैठक 11 जुलाई को होगी। शिक्षा विभाग द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षकों के स्थानांतरण और सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों के पदस्थापन जैसे मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। इस कमिटी का इसी महीने दो जुलाई को गठन हुआ था, जिसे रिपोर्ट देने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव वैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में यह कमेटी गठित है। कमिटी इन मामलों के अलावा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, अवकाश तालिका के निर्माण और बिहार शिक्षा सेवा के कैडर के पुनर्गठन पर भी रिपोर्ट देगी। कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : पुतिन से मोदी की हुई बड़ी डील, अब सुरक्षित स्वदेश लौटेंगे भारतीय

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...

Sathankulam Custodial Death Case: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को...

Madurai: मद्रास हाईकोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला सुनाया है जिसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। कोर्ट ने 6 साल पगले के एक...

मगध मेडिकल अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार दादी को...

गयाजी : गयाजी के सबसे बड़े अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

जमीनी विवाद में कुदाल से हमला, एक की मौत, आधा दर्जन...

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से कुदाल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img