चांदी 4 लाख के पार, सोना All Time High पर, सर्राफा बाजार में Gold Silver Price ने बनाया इतिहास

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी पहली बार 4 लाख रुपये किलो के पार, सोना 1.83 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर, निवेशकों में बढ़ी सुरक्षित निवेश की मांग।


Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक उछाल

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया। चांदी की कीमतें पहली बार चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गईं, जबकि सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाजार जानकारों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का झुकाव बढ़ने से यह तेजी देखने को मिली।

Gold Silver Price : एक दिन में चांदी 19,500 रुपये महंगी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुई। गुरुवार को इसमें एक ही दिन में 19,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी तेजी दर्ज की गई और यह 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी कभी भी इस स्तर को नहीं छू पाई थी।


Key Highlights

  1. चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची

  2. सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

  3. एक दिन में चांदी 19,500 रुपये और सोना 12,000 रुपये महंगा

  4. वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

  5. सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ता रुझान बना कीमतों की बड़ी वजह


Gold Silver Price : सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। गुरुवार को सोना 12,000 रुपये बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 5,595 डॉलर प्रति औंस और चांदी 120.45 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर कारोबार करती दिखी।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के कारण आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के साथ ऊंचे स्तर बने रह सकते हैं।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...