Silver Price Hike: झारखंड में 10 दिन में ₹36,000 बढ़ी चांदी, Dhanteras से पहले Jewelry Market में मची हलचल

झारखंड में चांदी की कीमत 10 दिन में ₹36,000 बढ़ी। धनतेरस से पहले Silver Coin-Bar की बुकिंग बंद, ज्वेलर्स बोले—आपूर्ति घटने से दाम और बढ़ेंगे।


Silver Price Hike रांची: झारखंड में चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। महज 10 दिनों में चांदी के दाम ₹1.54 लाख से बढ़कर ₹1.90 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। यानी कुल ₹36,000 की उछाल।
पांच अक्टूबर को जहां चांदी ₹1.54 लाख प्रति किलो थी, वहीं 15 अक्टूबर तक यह ₹1.90 लाख प्रति किलो हो गई।


Key Highlights:

  • रांची, धनबाद और जमशेदपुर में चांदी के दाम 10 दिन में ₹36,000 प्रति किलो बढ़े।

  • 5 अक्टूबर को ₹1.54 लाख से 15 अक्टूबर को ₹1.90 लाख प्रति किलो पहुंची चांदी।

  • 90% ज्वेलर्स ने धनतेरस के लिए Silver Coin और Bar की बुकिंग बंद की।

  • चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे वैश्विक सप्लाई की कमी और निवेश मांग प्रमुख कारण।

  • विशेषज्ञों का अनुमान – दिवाली से पहले और बढ़ सकते हैं Silver Rates।


Silver Price Hike:

लगातार बढ़ती कीमतों को देखकर रांची, धनबाद और जमशेदपुर के करीब 90% ज्वेलर्स ने धनतेरस के लिए Silver Coin और Bar की बुकिंग बंद कर दी है।
ज्वेलर्स का कहना है कि इस तेज़ी भरे बाजार में कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।

धनबाद सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“धनतेरस पर चांदी उपलब्ध है, लेकिन जो ग्राहक देर से खरीदारी करेंगे, उन्हें मिलना मुश्किल हो सकता है। सिक्के और बार की कमी है।”

वहीं जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन आहेसरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“जिनके पास स्टॉक है, वे भाव बढ़ने के इंतजार में उसे रोककर रखे हुए हैं। हालांकि त्योहार के दिन बिक्री सामान्य रहने की उम्मीद है।”

रांची सोना-चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि

“कीमतें और बढ़ सकती हैं। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में चांदी और सोना खरीद रहे हैं।”


Silver Price Hike: चांदी की कीमतों का ग्राफ (₹/किग्रा):

तारीखकीमत (₹ प्रति किलो)
5 अक्टूबर1,54,000
7 अक्टूबर1,55,000
10 अक्टूबर1,66,000
12 अक्टूबर1,74,000
14 अक्टूबर1,90,000
15 अक्टूबर1,90,000

Silver Price Hike:चांदी महंगी होने की मुख्य वजहें:

  1. चांदी का उपयोग अब सिर्फ गहनों में नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन आदि में भी हो रहा है।

  2. वैश्विक स्तर पर आपूर्ति कम है; नई खानों से उत्पादन घटा है।

  3. भारत चांदी आयात पर निर्भर है, वहीं रुपये की कमजोरी से कीमत और बढ़ी।

  4. धनतेरस और शादी के सीजन की मांग में उछाल आया है।

  5. ETF और निवेश बाजारों में भी चांदी की ओर झुकाव बढ़ा है।

  6. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के दौर में निवेशक इसे सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

Silver Price Hike: बाजार स्थिति

  • Silver Coins (5g–200g): भारी कमी

  • Silver Bars: सीमित उपलब्ध

  • Silver Idols और Utensils: पर्याप्त स्टॉक

  • पुराने सिक्के: ₹2,100–₹2,800 तक

H1N1 Alert: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने...

देश में H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने कहा कि कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है। दिल्ली में अब तक 1,777 H1N1...

Ranchi Airport Flight Update: खराब मौसम से कई उड़ानें प्रभावित, Air...

 रांची एयरपोर्ट पर रविवार को खराब मौसम और तकनीकी कारणों से कई उड़ानें प्रभावित हुईं। Air India और IndiGo की दो उड़ानें रद्द हुईं,...

PM Fasal Bima Yojana: दो साल में 73 लाख किसानों ने...

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से दो साल में 73 लाख किसान बाहर हो गए। क्लेम के आकलन में गड़बड़ी, भुगतान में देरी और कम...