बिहार के 6 जिलों में बजेगा सायरन, आज रात लाइट बंद… थम जाएंगे गाड़ी के पहिए

पटना : भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पांच मई को जारी निर्देश के अनुसार आज यानी बुधवार को देश के 244 जिलों में एक मॉक ड्रिल होने जा रहा है। इसमें बिहार के भी छह जिले शामिल हैं। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और पटना के साथ बेगूसराय में मॉक ड्रिल होगा। मॉक ड्रिल के दौरान करीब 10 मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। अचानक लाइटें बंद हो जाएंगी और खतरे की एहसास वाली घंटी बजेगी, गाड़ियों के पहिए थम जाएंगे।

Goal 7 22Scope News

सायरन की समाप्ति के तुरंत बाद शाम 7 बजे से 7 बजकर 10 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा

आपको बता दें कि आज शाम के छह बजकर 58 मिनट से सात बजे तक यानी लगातार दो मिनट के लिए पटना के 80 स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा। सायरन की समाप्ति के तुरंत बाद शाम सात बजे से सात बजकर 10 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा। यह एक एक्सरसाइज है और इसका उद्देश्य है कि आकस्मिक परिस्थिति में मिनिमम पॉसिबल टाइम में ब्लैकआउट किया जा सके।

4 जगहों पर स्थायी सायरन की व्यवस्था

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सिविल डिफेंस द्वारा पटना के चार स्थलों पर स्थायी सायरन की व्यवस्था है। पटना यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी के समीप, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के समीप, एनआईटी घाट एवं पुराना सचिवालय के समीप, अन्य स्थलों पर अग्निशमन एवं पुलिस वाहनों की मदद से सायरन बजेगा।

यह भी देखें :

घबराने की जगह लोगों से सहयोग करने की अपील

इस अभ्यास में जिला प्रशासन अंतर्गत पुलिस, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, वॉलंटियर्स, होमगार्ड, एनसीसी को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल और कॉलेजों के छात्र भी इसमें हिस्सा लेंगे। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने लोगों से घबराने के बजाय सहयोग करने की अपील की है। पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में भी ऐसी ही तैयारी की गई है।

एक नजर में जान लें ये बड़ी बातें

– शाम के छह बजकर 58 मिनट से सात बजे तक यानी दो मिनट के लिए बिहार के छह जिलों में सायरन बजेगा।

– सायरन की समाप्ति के तुरंत बाद से शाम के सात बजे से सात बजकर 10 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा।

– यह एक सामान्य मॉक ड्रिल है। इसमें पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है।
घर की सारी लाइट को बंद रखना है। मोबाइल लाइट, टॉर्च की रोशनी भी बंद रखने की अपील की गई है।

– अपरिहार्य परिस्थिति में लाइट जलाना हो तो खिड़की बंद रखना होगा और मोटा पर्दा लगाकर रखना होगा।

– सड़क पर गाड़ियों को भी इस दौरान रुक कर लाइट को ऑफ करना है। केवल आकस्मिक सेवा इस दौरान कार्यरत रहेगी।

– पूर्ण ब्लैकआउट होगा यानी पोल पर लगी लाइट और हाईमास्ट लाइट भी बंद हो जाएगी।

– इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस को इस ब्लैकआउट से छूट दी गई है।

यह भी पढ़े : बिहार के 6 जिलों में किया जायेगा Mock Drill, 7 बजे किया जायेगा ब्लैक आउट

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img