पटना में कल हुई झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना : राजधानी पटना में मंगलवार यानी 19 अगस्त की रात कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। देर शाम पटना मौसम विभाग ने पटना जिले के लिए रात के आठ बजकर 23 मिनट से लेकर 11 बजकर 23 मिनट तक (तीन घंटे) के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान पटना शहरी क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्र फतुहा, संपतचक, दनियावां और खुसरूपुर आदि इलाके में भी मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हुई।

DIARCH Group 22Scope News

पटना सहित इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने शाम में पटना के साथ-साथ राज्य के करीब 12 जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया। शाम के छह बजकर 35 से से लेकर रात के नौ बजकर 35 मिनट तक के लिए भागलपुर, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इन जिलों में तीन घंटे के लिए अधिक वर्षा की चेतावनी जारी की गई थी।

पटना का अधिकतम पारा रहा 34.3 डिग्री सेल्सियस

आपको बता दें कि जिलों के अलावा रात के नौ बजकर 20 से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक के लिए सारण, नालंदा, जहानाबाद और भोजपुर में वर्षा के साथ-साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। बुधवार यानी 20 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को दिन में पारा बढ़ा रहा। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी देखें :

औरंगाबाद में 67.4 एमएम के साथ हुई भारी वर्षा

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक पूरे बिहार में लगातार और अधिक बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार को अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के अधिसंख्य जिलों में खासकर पूर्वी इलाकों में बुधवार को दिन में भी अधिक वर्षा की संभावना है। दक्षिण मध्य भाग के बेगूसराय, पटना, नालंदा और नवादा में वर्षा के साथ-साथ बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को दिन के 12 बजे के पहले दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार, औरंगाबाद में 67.4 मिलीमीटर (MM) के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े : राज्य में भारी बारिश का अलर्ट! 9 जिलों के लिए चेतावनी जारी, पटना के लिए ऑरेंज अलर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...