सीता सोरेन पर अपहरण और धमकी का आरोप, कोर्ट में शिकायत दर्ज

रांची :  हटिया की रीना घोष ने पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया है। आरोपियों में अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक की बहन और रिंकू शाहदेव का भी नाम शामिल है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है

अपहरण और जबरन वसूली का आरोप

रीना घोष का आरोप है कि उनके भाई देवाशीष घोष वर्षों तक सीता सोरेन के निजी सचिव के रूप में कार्यरत थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद सीता सोरेन ने चुनावी खर्च की भरपाई के लिए दबाव बनाया

आरोप के मुताबिक, 7 मार्च को सीता सोरेन और उनके चार सहयोगियों ने देवाशीष का अपहरण कर धनबाद के सरायढेला स्थित सोनोटेल होटल ले गए। वहां देवाशीष को हथियार दिखाकर गाड़ी की चाबी, जमीन के कागजात, एटीएम कार्ड और चेकबुक जबरन छीन लिए

थाने में केस कराकर भेजा जेल

शिकायत के अनुसार, पिस्तौल की नोक पर देवाशीष से सरायढेला थाने में केस दर्ज कराया गया और उन्हें जेल भिजवा दिया गया। इस मामले में अब कोर्ट ने रीना घोष का बयान दर्ज करने के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...