Advertisment

राज्यसभा चुनाव के नामांकन के लिए झारखंड विधानसभा पहुंचे दोनों प्रत्याशी

आज झारखंड विधानसभा में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. बता दें आज राज्यसभा उम्मीदवार के नामांकन की आखिरी तारीख है. आज अपना नामांकन करने भाजपा की तरफ से डॉ प्रदीप वर्मा और महागठबंधन से राज्यसभा प्रत्याशी डॉ सरफराज अहमद विधानसभा पहुंचे हैं. दोनों प्रत्याशियों के साथ राज्य के सभी विधायक भी विधानसभा पहुंच चुके हैं.

WhatsApp Image 2024 03 11 at 12.13.46 PM 1 22Scope News

 

मालूम हो कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही है. 3 मई को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और भाजपा से राज्यसभा सांसद समीर उरांव का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इन्हीं दोनों सीटों के लिए झारखंड में राज्यसभा के चुनाव होने वाले हैं.

WhatsApp Image 2024 03 06 at 4.44.36 PM 22Scope News

झारखंड में राज्यसभा प्रत्याशी के चयन के लिए लंबा समय लगा. कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा आशा लकड़ा को टिकट दे सकती थी लेकिन अंतिम समय में भाजपा ने डॉ प्रदीप वर्मा का नाम आगे किया वहीं महागठबंधन की तरफ से बीते कल ही  प्रत्याशी की घोषणा हुई और डॉ सरफराज का नाम सामने आया. हालांकि महागठबंधन में भी प्रत्याशी को लेकर विचार –विमर्श लंबा चला. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह सीट कांग्रेस की झोली में जा सकती है लेकिन लास्ट टाइम में झामुमो को टिकट दिया गया.

 

 

Radha Govind University Football Team: फुटबॉल मैदान पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय...

Radha Govind University Football Team: रामगढ़ के सिद्धू कान्हू ग्राउंड में आयोजित एक लीग फ़ुटबॉल टूर्नामेंट में, राधा गोविंद यूनिवर्सिटी की फ़ुटबॉल टीम ने...

निकलेगी 30 फीट का लंबी कांवड़ यात्रा, डेढ़ क्विंटल से भी...

गयाजी : सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त तरह-तरह की कांवर यात्रा निकालते हैं। कोई दो फीट की कांवर लेकर बाबा...

Ramgarh Mahavidyalaya News: रामगढ़ महाविद्यालय में क्या बदलने वाला है? सांसद...

Ramgarh Mahavidyalaya News: जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक, रामगढ़ कॉलेज में छात्रों के कल्याण और संस्थान के समग्र विकास को लेकर एक...