Sitamarhi MP देवेश चंद्र ठाकुर ने दिया मुस्लिम और यादव को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा…

पटना: Sitamarhi MP देवेश चंद्र ठाकुर ने मुस्लिम और यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में सभी जाति और धर्म का प्यार आशीर्वाद तभी मैं जीत कर सांसद बना। उन्होंने कहा कि मैं मेरी जीत के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। मैंने हमेशा ही लोगों की भलाई के लिए काम किया है और आगे भी करता रहुंगा लेकिन मेरी नाराजगी मुस्लिम और यादव भाइयों से है।
उन्होंने सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पास अक्सर हर बिरादरी के लोग आते रहे हैं और मैंने सबका काम किया। उन्होंने कहा कि मैंने जिस तरह से मुस्लिम और यादव भाइयों के लिए काम किया उस तरह से मुझे पूर्ण विश्वास था कि मुझे कम से कम इन दोनों के 15-15 प्रतिशत वोट मिलेगा लेकिन मुझे दो प्रतिशत वोट भी नहीं मिला। इससे मैं काफी आहत हुआ हूं। अब मैं जो भी सार्वजनिक काम करूँगा वह तो सबके लिए होगा उसमें मैं थोड़ी सी भी कमी नहीं करूंगा लेकिन मैं मुस्लिम और यादव भाइयों को कहना चाहता हूं कि व्यक्तिगत काम के लिए अब आप मेरे पास न आएं।
अगर आप आ भी जाएंगे तो मैं आपका स्वागत करूंगा, आपको चाय पिलाऊंगा, मिठाई खिलाऊंगा लेकिन काम के नाम पर हाथ जोड़ लूंगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर ईवीएम में देवेश चंद्र ठाकुर को समर्थन देते वक्त तीर की जगह आपको नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है तो फिर हम भी आपके चेहरे में लालटेन और लालू यादव को देखते हैं। उन्होंने कहा कि क्या इन दोनों जाति को राज्य सरकार के विकास कार्यों का फायदा नहीं मिला, क्या इन्होने सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लिया है। आपके लालू जी ने क्या किया है?
फिर भी आप भाजपा को गाली देते रहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक वाकया के बारे में भी बताया और कहा कि मेरे पास एक अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति किसी काम के लिए आये और उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने मुझे वोट नहीं दिया था। मैंने उनके समक्ष हाथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा सबका काम किया हूं लेकिन इस बार मैंने चुनाव बाद से निर्णय लिया है कि अब मैं व्यक्तिगत काम सिर्फ उनका करूंगा जिन्होंने मुझे वोट दिया है।
यह भी पढ़ें- CM Nitish के मेदांता में इलाज करवाने पर विपक्ष ने साधा निशाना तो भाजपा ने किया पलटवार

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

Sitamarhi MP Sitamarhi MP Sitamarhi MP Sitamarhi MP

Sitamarhi MP

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...