औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गया में आमस स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की योजना बना रहे छःअपराधी को गिरफ्तार कर लिया. वही दो देसी कट्टा, दो पिस्टल तथा 16 जिंदा कारतूस, एक खोखा , एक डीभीआर, एक बोलेरो गाड़ी, तीन बाइक तथा मोबाइल भी बरामद किया है.एसपी के निर्देश पर एक टीम की गठन की गई थी। छापामारी दल को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
मगर सभी अपराधी भागने में असफल रहे और पुलिस ने छः अपराधियों को हथियार, गोली आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार पेशेवर अपराधी द्वारा कई आपराधिक घटना को अंजाम दिया है. गया जिले के आमस स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की योजना को अंजाम देने के नियत से एकत्रित हुए. औरंगाबाद जिले के एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि पीवां मोड़ के पास एक बोरिंग पर अपराधियों का जमावड़ा लगने वाला है.इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि बिहार झारखंड कि लगभग डेढ़ दर्जन लूट का मामला इनके खिलाफ दर्ज है.


















