लिपिकीय त्रुटि के कारण छह डॉक्टर और 26 स्वास्थ्यकर्मियों का तबादला रद्द, दोबारा मिली तैनाती

रांची: स्वास्थ्य विभाग ने लिपिकीय त्रुटि का हवाला देते हुए छह डॉक्टरों और 26 स्वास्थ्यकर्मियों के हालिया तबादलों को रद्द कर दिया है। इनमें चिकित्सा पदाधिकारी (आयुष), चिकित्सा पदाधिकारी (आरबीएसके), दंत चिकित्सक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला कार्यक्रम समन्वयक, जिला डाटा प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक और प्रखंड लेखा प्रबंधक शामिल हैं।

तबादला रद्द करने के बाद अधिकांश कर्मियों को उनकी पूर्व तैनाती वाली जगह पर ही फिर से पदस्थापित कर दिया गया है, जबकि कुछ को आसपास के क्षेत्रों में भेजा गया है।

गौरतलब है कि 28 जुलाई को स्थानांतरण समिति की बैठक में इन तबादलों का निर्णय लिया गया था। बाद में, 31 जुलाई को हुई स्थानांतरण समिति की दूसरी बैठक में बताया गया कि यह बदलाव लिपिकीय भूल की वजह से हुआ था, इसलिए तबादले को रद्द किया जा रहा है।


Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...