दलितों के घर जलाने के बाद एक और दलित बस्ती में मारपीट, 6 लोग घायल

नवादा : नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के दलित टोला में सौ से डेढ़ सौ लोगों की झुंड ने दलित बस्ती में घुसकर मारपीट किया। जिसमें छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज नारदीगंज पीएचसी अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा के टोला माया बीघा का मामला है। मांझी लोगों के द्वारा बताया गया है कि लाइट काटकर हमारे घर पर हमला किया गया। करीब 20-25 की संख्या में हमला करने वाले कुशवाहा समाज के लोग हैं। मांझी लोग का कहना है कि मुखिया के द्वारा कराया गया । घटना मछली मारने को लेकर विवाद हुई थी। जिसमें दर्जनों लोग जख्मी हो गए हैं जिसमें दो से तीन महिला भी जख्मी बतायी जा रही है।

यह भी पढ़े : छेड़छाड़ के आरोपी की दुकान को किया आग के हवाले

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...