Giridih : बांग्लादेश में तस्करी के लिए जा रहे गोवंश लदे 6 पिकअप वैन जब्त…

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके से प्रतिबंधित मांस पशु लोड वाहन जब्त किया है। देवरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को प्रतिबंधित मांस के तस्करी के लिए जा रहे एक साथ छह गाड़ियों को रविवार को जब्त किया। जब्त गाड़ियों में करीब 100 की संख्या में गोवंश के साथ भैंस और बछड़े लोड थे।

तस्कर सारे गाड़ियों में पशु लोड कर बंगाल के मुर्शिदाबाद के रास्ते बांग्लादेश ले जाने के प्रयास में थे, इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में देवरी थाना पुलिस ने इलाके के चित्रोकुरहा गांव के खरगडीहा खिजुरी रोड में पशु लदे वाहनो को रोका। इसके बाद एक-एक करके सारे गाड़ियों तलाशी ली।

Giridih : बांग्लादेश ले जाने की थी तैयारी 

तलाशी लेने के बाद वाहनों से भारी संख्या में पशु बरामद किया गया। इस दौरान गाड़ी चालकों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला। पूछताछ के दौरान चालको ने बताया कि उन्हें गाड़ी बिहार से झारखंड घुसने के बाद दिया गया।

इसे पहले इन गाड़ियों को दूसरे चालको ने झारखंड पार कराया और फिर बंगाल के सीमा में कई चालको के सहयोग से सारे वाहनों को बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंचाना था, जहां से सारे पशुओं को बांग्लादेश ले जाना था। इधर गाड़ियों से सारे पशुओ को उतार कर मधुबन गोशाला भेज दिया गया। जबकि ड्राइवरों को जेल भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई थी।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...