धनबाद में कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर सांसद ढुलू महतो ने ऐसे किया स्वागत

धनबाद. सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की अभिनन्दन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन गोविन्दपुर में राजविलाश रिजॉर्ट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुलू महतो, देवघर विधायक नारायण दास, विधायक इंद्रजीत की पत्नी तारा देवी, जिला अध्यक्ष मनमोहन ग्रोवर, उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल मंच पर मौजूद रहें। कार्यक्रम की खासियत यह रही कि यहां न सिर्फ सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र कलम एवं छाता देकर सम्मनित किया गया, बल्कि स्वयं सांसद ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर जीत में अतुलनीय योगदान देने के लिए साधुवाद दिया।

धनबाद में ढुलू महतो ने कार्यकर्ताओं का किया स्वागत

वहीं मीडिया से बात करते हुए ढुलू महतो ने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि अब उन्हें कोई सुनता नहीं है, बल्कि उनके ऊपर हंसता है। जैसे कि कोई जोकर बोल रहा हो और सुनने वाले सभी हंस रहे हों। वहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोलते हैं तो पूरा विश्व गम्भीरता पूर्वक उनको सुनता है।

उन्होंने कहा कि विकास के सारे कार्यों को तेज गति से उन्हें करवाना है। धनबाद के गया पुल चौड़ीकरण कार्य का टेंडर हो गया है। जिले में कई फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो डबल इंजन की वजह से विकास का कार्य तेज गति से हो पाएगा।

वहीं कार्यक्रम में शिरकत कर रहे देवघर विधायक नारायण दास ने भी कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि उनके जैसा साधारण कार्यकर्ता दो बार बाबा बैजनाथ की नगरी से प्रतिनिधित्व कर रहा है। आप भी कार्यकर्ता उनकी जगह पर पहुंच सकते हैं बस ईमानदारी पूर्वक उन्हें कार्य करना है और विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनवानी है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि संथाल में वहां की डेमोग्राफी तेजी से चेंज हो रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए रातों-रात झारखंडी बन जा रहे हैं। इसमें सरकार और प्रशासन का मौन समर्थन शामिल है।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...