यशस्वी के विवादास्पद आउट पर मेलबर्न में लगे चीटिंग-चीटिंग के नारे

डिजिटल डेस्क : यशस्वी के विवादास्पद आउट पर मेलबर्न में लगे चीटिंग-चीटिंग के नारे। मेलबर्न में सोमवार को संपन्न हुए चौथे टेस्ट मैच के दौरान आखिरी दिन के आखिरी सेशन में भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के विवादास्पद आउट पर घमासान मचा है। इस विवादास्पद आउट में थर्ड अंपायर की भूमिका पर सीधे मेलबर्न  क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी)  में ही सवाल उठा।

दीर्घा में बैठे दर्शकों ने भी इसका जमकर विरोध किया। एमसीजी  में मौजूदा 30000 से ज्यादा दर्शकों भी अंपायर के इस फैसले से हैरान थे। भारतीय प्रशंसक इससे काफी निराश हुए और उन्होंने चीटिंग-चीटिंग के नारे लगाने शुरू कर दिए। दर्शक यशस्वी के आउट होने के काफी देर तक नारे लगाते रहे और इस बात का अहसास कराते रहे कि किस तरह यशस्वी के साथ बेइमानी की गई है।

यशस्वी के विवादास्पद आउटकी मूल गाथा की शुरूआत जानिए…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट मैच के दौरान उस वक्त विवाद हो गया जब सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ बेमाइनी हुई। पैट कमिंस 71वां ओवर डालने आए और उस ओवर की पांचवीं गेंद पर यशस्वी ने पीछे की ओर शॉट खेलने का फैसला किया। गेंद विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में गई और ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपील की।

मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में।
मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच रोमांचक दौर में।

कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया जिसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले में स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर गई है या नहीं।

इसके बाद स्निको मीटर से जांचा गया, लेकिन स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और यशस्वी को आउट करार दिया। भारत को 140 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए।

मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन यशस्वी जायसवाल विवादास्पद आउट के शिकार हुए।
मेलबर्न टेस्ट के आखिरी दिन यशस्वी जायसवाल विवादास्पद आउट के शिकार हुए।

यशस्वी जायसवाल के साथ ग्राउंड पर हुई बेइमानी, सभी दिखे नाखुश…

भारत को 140 के स्कोर पर सातवां झटका लगा था। तब यशस्वी 84 रन बनाकर आउट हुए थे। उनके साथ बेइमानी हुई थी। कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद कमिंस ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर शरफुदौला ने रिप्ले देखा।

स्नोकोमीटर पर बल्ले और गेंद का कोई संपर्क नहीं दिखा। हालांकि, गेंद थोड़ी डिफ्लेक्ट हुई थी और थर्ड अंपायर ने इसे सबूत मानकर यशस्वी को आउट दे दिया। थर्ड अंपायर शरफुदौला ने मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलने कहा। इसके बाद यशस्वी नाखुश दिखे और उन्होंने मैदानी अंपायर के सामने अपनी नाराजगी भी जताई। हालांकि, मैदानी अंपायर ने उन्हें जाने कहा।

मेलबर्न में दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का जलवा।
मेलबर्न में दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल का जलवा।

मेलबर्न में आखिरी दिन के आखिरी सत्र में थर्ड अंपयार के स्तर पर विवादास्पद आउट का किस्सा समझें..

हैरानी की बात तो यह रही कि यशस्वी के विकेट के बाद आकाश दीप को स्निकोमीटर को ही सबूत मानकर तीसरे अंपायर ने फैसला सुनाया। आकाश सात रन बनाकर आउट हुए। बोलैंड की गेंद उनके पैड से लगकर हेड के हाथों में गई। फील्ड अंपायर ने आकाश को आउट नहीं दिया।

इसके बाद कमिंस ने रिव्यू लिया और इस बार तीसरे अंपायर ने स्निकोमीटर का हवाला देते हुए कहा कि गेंद आकाश के बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी थी और फिर हेड के हाथों में गई थी। मेलबर्न में 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई।

नियम के अनुसार, ऐसे मामलों में थर्ड अंपायर स्निको मीटर को चेक करता है और उसमें हरकत होने पर बल्लेबाज को आउट दिया जाता है। लेकिन यशस्वी के मामले में स्निको मीटर को ही नजरअंदाज कर दिया गया। रिप्ले में जब कुछ स्पष्ट नहीं था तो यशस्वी पर फैसला स्निको मीटर की हरकत के आधार पर दिया जाना चाहिए था।

मेलबर्न में सोमवार को मैच समाप्ति से पहले के खेल का नजारा।
मेलबर्न में सोमवार को मैच समाप्ति से पहले के खेल का नजारा।

यशस्वी जब शॉट खेल रहे थे, उस वक्त स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी, जिसका स्पष्ट मतलब है कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर कैरी के हाथों में नहीं गई थी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर बांग्लादेश के शरफुदौला ने यशस्वी को आउट करार दिया।

यशस्वी भी इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने मैदानी अंपायर के साथ इसकी चर्चा की, लेकिन उनके पास पवेलियन लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img