डिजिटल डेस्क: यशस्वी ने तेंदुलकर जैसा किया कमाल, दोहराया इतिहास। यशस्वी जायसवाल ने मेलबर्न टेस्ट की आखिरी पारी में कमाल का अर्धशतक जड़ा। यशस्वी ने ये पारी तब खेली जब टीम इंडिया ने 340 का पीछा करते हुए 33 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन यशस्वी ने एक छोर को संभालने का काम किया और 127 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छुआ।
इसी के साथ वह एक साल में सबसे ज्यादा बार टेस्ट में 50+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए और सचिन तेंदुलकर जैसा कमाल कर दिखाने के साथ ही इतिहास को दोहराया।
यशस्वी ने की सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की बराबरी…
इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल का यह तीसरा 50+ स्कोर है। वहीं, साल 2024 में यशस्वी ने टेस्ट में कुल 12 बार 50+ रन बनाए हैं। यशसवी जायसवाल ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में 12 बार टेस्ट में 50+ रन बनाए थे।
वहीं, सुनील गावस्कर भी 1979 में टेस्ट में 50+ रन बनाए बना चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने साल 2010 में 13 बार टेस्ट में 50+ रन बनाए थे। यानी यशसवी जायसवाल इस रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए हैं।

आस्ट्रेलिया में दोनों पारियों में फिफ्टी ठोंकने वाले चौथे भारतीय बने यशस्वी जायसवाल…
यशसवी जायसवाल ने इस मैच की दोनों पारियों में 50+ रन बनाए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय ओपनर हैं। इससे पहले एस आबिद अली, वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय ऐसा कर चुके हैं। लेकिन पिछले 10 सालों में यशस्वी जायसवाल ये कारनामा करने वाले भारत के इकलौते ओपनर हैं।
दूसरी ओर यशसवी जायसवाल इस साल टेस्ट में 1400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ऐसा करने वाले वह सिर्फ तीसरे ही भारतीय हैं। इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग एक साल में इतने रन बना सके हैं।

मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट की पूरी अपडेट कहानी एकनजर में समझें…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई।
सोमवार को पांचवां और आखिरी दिन का खेल जारी है। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य है। पांचवें दिन चायकाल तक 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिया था। भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया था। तीनों झटके पहले सत्र में ही लगे थे लेकिन चायकाल बाद लगतारा 2 झटकों से भारत की हालत से फिर से खस्ता हो गई।
Highlights


















