अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : मैनाटाड़/प्रखंड के भंगहा पंचायत के धुमाटांड़ में कल यानी सोमवार की मध्य रात्रि 23.55 बजे 44 बटालियन कमांडर जय प्रकाश अपनी टीम और भंगहा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार के द्वारा लोकसभा चुनाव की चौकसी बढ़ाते हुए संयुक्त गस्त एवं नाका लगाया गया। नाका के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर जसौली गांव के समीप शीतल माता मंदिर के पास जंगल के रास्ते से नेपाल से भारत लाते हुए छह किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा।

आपको बता दें कि आए दिनों भंगहा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार आज कल चर्चा के विषय बने हुए हैं। थाना अध्यक्ष अपने पूरे जोश व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। जिसकी वजह से गांजा, चरस और शराब तस्करों के अंदर खलबली मची हुई है। सूत्रों से खास बातचीत में पता चला है कि जब से थाना अध्यक्ष भंगहा में पोस्टेड हुए हैं तब से तस्करों के अंदर खलबली मची हुई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान रियाजुल मियां (33 साल) पुत्र रैफुल मियां ग्राम धूमाटांड़ पोस्ट सिसवा थाना भंगहा जिला पश्चिमी चंपारण हैं। इसके विरोध एनडीपीएस एक्ट के तहत किस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : बेतिया में आपस में भिड़ गए दो बस के कर्मी, यात्री बैठाने को लेकर हुआ था विवाद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...