तस्कर का फरमान और चली गई जान – शराब लेने गए 3 युवक, एक की मौत, 2 फरार

बेतिया : बेतिया जिला के नरकटियागंज में शराब तस्कर ने तीन युवकों को शनिवार की आधी रात में बाइक से शराब लाने के लिए भेजा था जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो युवक फरार हो गए। घटना लौरिया-बेतिया एनएच-727 पर लौरिया थाना के चटकल के समीप डायल-112 की टीम को एक बाइक के पास पड़ी एक युवक की शव दिखा और उसे कब्जे में लिया। युवक की मौत ठोकर लगने से बताई जा रही है। बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके पास दो हेलमेट भी पुलिस को मिले हैं।

आपको बता दें कि मृत युवक की पहचान शिकारपुर थाना के वार्ड-10 निवासी मुख्तार खान के 28 वर्षीय पुत्र टुन्ना खान के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार नरकटियागंज का एक शराब तस्कर तीन युवकों को बाइक से आधी रात को शराब लाने के लिए भेजा था। लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है। युवक के लाश का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन अभी आवेदन नहीं दिए है आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : स्कॉर्पियो गाड़ी में लदी स्प्रिट की बड़ी खेप की जब्त

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...