Advertisment

श्रावणी मेले में 31 जुलाई तक 29 लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ में की पूजा अर्चना 

देवघरः श्रावणी मेले में 31 जुलाई तक 29 लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की है। इस वर्ष श्रावणी मेला पूरे 2 महीने का है शुरुआत में 15 दिनों तक श्रावण रहा उसके बाद पूरे एक महीने तक मलेमा है और और अंत में फिर 15 दिनों तक सावन रहेगा। श्रावण के बीच में ही मलमास पड़ने के कारण ही यह मेला 2 महीने तक चलेगा। मेले के लगभग 1 महीने बीतने के उपरांत आज जिला प्रशासन में प्रेस वार्ता कर मेले का आंकड़ा मीडिया के समक्ष पेश किया।

29 लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ में की पूजा अर्चना 

29 लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ में की पूजा अर्चना 

प्रेस वार्ता में देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि 4 जुलाई से 21 जुलाई तक लगभग 29 लाख कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ की जलार्पण पूजा अर्चना की है साथ ही इस दौरान केवल मंदिर को ही 3 करोड 8 लाख 35 हजार रुपये नगद आय हुई है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान जिले के पुलिस कप्तान अजीत पीटर डूंगडूंग ने बताया कि मेले में ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 519 पुलिस कर्मियों को पुलिसकर्मियों को रिवार्ड भी दिया गया है।

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...