जन्मदिन के दिन महावीर मंदिर पहुंचे निशांत, की पूजा अर्चना, कहा- पिताजी फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेटे निशांत कुमार का आज यानी 20 जुलाई का जन्मदिवस है। इस बीच जन्मदिन के मौके पर निशांत कुमार पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की और रुद्राभिषेक कर दरिद्र नारायण भोज भी कराया। निशांत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा कर दिया कि नीतीश कुमार ही चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। निशांत ने अपने पिताजी का काम ऐसे गिना दिया जैसे लग रहा है कि वह राजनेता है।

Goal 4 22Scope News

पिताजी ने बिहार में बहुत सारा काम किया और आगे भी करेंगे – निशांत कुमार

निशांत कुमार ने कहा कि पिताजी यानी नीतीश कुमार ने शिक्षकों की बहाली, सड़क, बिजली, सिपाही भर्ती और एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरियां और रोजगार दी है। निशांत ने कहा कि और आगे भी बिहार को बहुत सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि अभी 35 फीसदी लोगों को आरक्षण देने का भी घोषणा उनकी सरकार ने की है। पिताजी ने बहुत काम किया है। एक बार फिर हम लोगों से अपील करते हैं कि उनको मुख्यमंत्री बनाएं और एनडीए की सरकार बनाएं।

यह भी देखें :

निशांत ने कहा- अपने माताजी को हमेशा मिस करते हैं

निशांत कुमार से पूछा गया कि अपराध को लेकर विपक्ष काफी सरकार पर हमलावर है। उन्होंने कहा कि बिल्कुल जो दोषी है उन पर कार्रवाई हो रही है और पुलिस अपना काम कर रही है। निशांत ने कहा कि हम अपनी माताजी को हमेशा मिस करते हैं। जब उनसे पूछा गया की राजनीति में आप आएंगे तो उन्होंने हंसते हुए चल दिए, आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। निशांत लगातार राजनीति में आने की बात को नकार रहे हैं और ना ही स्वीकार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : CM नीतीश के बेटे जन्मदिन पर JDU कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- बिहार की मांग सुन लिए निशांत कुमार…

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...