Advertisement
Advertisement

Social Media Account: बच्चों को अब सोशल मीडिया अकाउंट खोलने के लिए लेनी होगी माता-पिता की अनुमति

Social Media Account: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अब सोशल मीडिया अकाउंट खोलने के लिए माता-पिता की सहमति की आवश्यकता होगी। इसको लेकर भारत सरकार नियम बना रही है। इसके लिए डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 के मसौदा की घोषणा कर दी गयी है।

Social Media Account: नागरिक दे सकते हैं सुझाव

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने अपनी अधिसूचना में घोषणा की कि जनता को सरकार के नागरिक सहभागिता मंच, MyGov.in के माध्यम से मसौदा नियमों पर आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। फीडबैक पर 18 फरवरी 2025 के बाद विचार किया जाएगा।

Social Media Account: डेटा की सुरक्षा के लिए सख्त उपायों पर बल

मसौदा में बच्चों और दिव्यांग व्यक्तियों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए सख्त उपायों पर बल दिया जा रहा है। डेटा फ़िडुशियरी (व्यक्तिगत डेटा को संभालने वाली संस्थाएं) को नाबालिगों से संबंधित किसी भी व्यक्तिगत डेटा को प्रसारित करने से पहले माता-पिता या अभिभावक की सहमति सुनिश्चित करनी होगी।

बच्चों के डेटा पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा मसौदा नियमों में उपभोक्ता अधिकारों को बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिससे उपयोगकर्ता अपने डेटा को हटाने की मांग कर सकते हैं और कंपनियों से पारदर्शिता की मांग कर सकते हैं कि उनका डेटा क्यों एकत्र किया जा रहा है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 14 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 14 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Documents Found in Maner Patna: पटना के मनेर में सड़क किनारे...

Documents Found in Maner Patna: मनेर थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा पंचायत के लोदीपुर गांव के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे बड़ी संख्या में...

Maithili Thakur Land Dispute: मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन...

Maithili Thakur Land Dispute, दरभंगा: अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर से जुड़े जमीन विवाद के मामले में प्रशासन...