पटना में मना विशेष मछुआरा दिवस, मंत्री ने नई तकनीक व योजनाओं की दी जानकारी

पटना/आरा : पटना में आज मत्स्य पालकों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष मछुआरा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए मछुआरों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। मछुआरों ने तालाब पट्टा, बीमा, चारा की कीमत और बाजार की दिक्कतों को लेकर विभाग से मदद मांगी।

विभाग मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह काम कर रहा है – मंत्री नंदकिशोर राम

इस मौके पर डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि विभाग मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी अब प्रखंड स्तर पर मत्स्य विभाग के पदाधिकारी जाकर देंगे। इससे मछुआरों को सीधे लाभ मिलेगा और मछली उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना।

Fishermans Day 2 22Scope News

Fishermans Day 1 22Scope News

आरा के कृषि भवन सभागार में विशेष मछुआरा दिवस 2026 का आयोजन

आरा के कृषि भवन के सभागार में जिला मत्स्य कार्यालय के द्वारा विशेष मछुआरा दिवस 2026 के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भोजपुर जिले के मत्स्य उत्पादन में हुई गुणात्मक बढोत्तरी, विभागीय योजनाओ इत्यादि की संक्षिप्त चर्चा की गई। साथ ही मछुआरा भाई एवं प्रगतिशील मत्स्य कृषको को इस अवसर पर शुभकामना दिया गया।

Fishermans Day Ara 22Scope News

राज्य में प्रतिवर्ष 10 जुलाई को विशेष मछुआरा दिवस मनाया जाता है

गौरतलब है कि राज्य में प्रतिवर्ष 10 जुलाई को विशेष मछुआरा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1957 में उड़ीसा के अंगुल में प्रोफेसर डॉ. हीरालाल चौधरी और उनके सहयोगी डॉ. अलीकुन्ही द्वारा मेजर कार्प प्रजातियों में प्रेरित प्रजनन की ऐतिहासिक सफलता की स्मृति में मनाया जाता है। इस तकनीक को ‘हाइपोफिजेशन’ कहा जाता है, जो भारतीय मत्स्य पालन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक बनी।

Fishermans Day Ara 1 22Scope News

जल संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने व जागरूकता हेतु मनाया जाता है

इसी उपलब्धि के सम्मानय में प्रतिवर्ष यह दिवस मत्स्यपालकों और मछुआरों के योगदान को सम्मानित करने, जल संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने व जागरूकता हेतु मनाया जाता है। जिला उधान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं भोजपुर के प्रखंडस्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अध्यक्ष, सदस्यगण, मत्स्य कृषक, विभिन विभागीय पदाधिकारी एवं अन्य हितधारक द्वारा भाग लिया गया।

Fishermans Day Ara 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार पेंशन दिवस’ पर मुख्यमंत्री ने 97.84 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में राशि का किया हस्तांतरण

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...