गयाजी में पहली बार होगा खास महायज्ञ का आयोजन

गयाजी में पहली बार होगा खास महायज्ञ का आयोजन। पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज होंगे शामिल। 20 जून की शाम निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

गयाजी: गयाजी में पहली बार एक खास महायज्ञ शुरू होने वाली है। 20 जून को शोभा यात्रा के साथ इस अद्भुत महायज्ञ का शुभारंभ होगा। महायज्ञ में करीब 1 हजार से ऊपर सुहागिनन महिलाएं व कुंवारी कन्या शामिल होगी जो माता श्री ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करेगी, हर पाठ में सिंदूर से श्रीयंत्र पर आहुति दी जाएगी। करीब तीन दिनों में 3 करोड़ सिंदूर से श्री यंत्र पर आहुति दी जाएगी।

बता दें कि पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज रामानुज मठ के महंत जगतगुरु स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज के प्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में धर्म सभा भवन में श्री विद्या कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज एवं स्वामी स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने बताया कि गयाजी के लोग पहली बार 10 महाविद्या में एक देवी माता ललिता की उपासना करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – लोगों को अब बिहार में ही मिल रहा रोजगार, मुजफ्फरपुर में…

उत्तर भारत में देवी माता ललिता को कम लोग जानते हैं पर दक्षिण भारत में माता ललिता की विशेष पूजा होती है। देवी माता ललिता पालन पीठ के रूप में गया जी में विराजमान मां मंगला का ही स्वरुप है। कुंवारी कन्याओं व महिलाओं की सहभागिता से यह अनुष्ठान पूरा होगा। बता दे कि यह आयोजन 21, 22 और 23 जून को किया जाएगा लेकिन उससे पहले 20 जून की शाम में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ आकर्षक कलश यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए धर्म सेवा भवन पहुंचेगी, वहीं 21 जून से दो पाली में सिंदूर की आहुति दी जाएगी।

तीन दिनों तक श्रद्धालु देश की प्रगति, विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए महायज्ञ में 3 करोड़ बार कुमकुमार्चन करेंगे जो गया जी के लिए ऐतिहासिक होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   शुरुआत तुमने किया, अंत मैं करूंगा, राज्य परिषद की बैठक के ठीक बाद लालू के बड़े बेटे ने खोल दिया मोर्चा…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Suicide Case: रांची में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान,...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 26 वर्षीय नर्स ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के आरोप पर चौकीदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस...

JPSC Scam: 14वीं JPSC परीक्षा में बड़ा सिंडिकेट, अभ्यर्थियों से मांगे...

 14वीं JPSC परीक्षा में फर्जी तरीके से पास कराने वाले सिंडिकेट का CID ने खुलासा किया। सामान्य वर्ग से एक करोड़ रुपये तक मांगने...

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट के अहम फैसले, Acharya भर्ती में...

 झारखंड हाईकोर्ट ने आचार्य भर्ती में पद सुरक्षित रखने, बच्ची की कस्टडी का आदेश रद्द करने और जमीन रिकॉर्ड सुधारने समेत अहम फैसले दिये।Jharkhand...