Advertisment

लोगों को अब बिहार में ही मिल रहा रोजगार, मुजफ्फरपुर में…

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ राजभूषण चौधरी और बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मुजफ्फरपुर जिला के बेला इंडस्ट्रियल इलाके में हाई स्पिरिट कंपनी के बैग क्लस्टर के दूसरी इकाई का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा है।

यह भी पढ़ें – अवैध संबंध में पागल शिक्षिका भूल गई मां की ममता, रोहतास से आई बाढ़ बेटे का शव फेंकने के लिए फिर…

बाहर पलायन कर गए उद्यमी उद्योग लगाकर लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। वही उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बाहर के उद्योगपति लगातार बिहार में निवेश कर रहे हैं, उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। मुजफ्फरपुर में हाई स्प्रिट बैग क्लस्टर 8000 लोगों को रोजगार दे रखा है। इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार और हरिमोहन चौधरी, हाई स्प्रिट बैग के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषार जैन, बियाडा के उप महाप्रबंधक नीरज मिश्रा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  डिजिटल और भरोसेमंद होगा बिहार विधानसभा चुनाव, ECI की तकनीकी पहलों का सफल परीक्षण

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...