शुरुआत तुमने किया, अंत मैं करूंगा, राज्य परिषद की बैठक के ठीक बाद लालू के बड़े बेटे ने खोल दिया मोर्चा…

पटना: एक तरफ बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी RJD ने गुरुवार को राजधानी पटना में राज्य परिषद की बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी की तो दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे ने पार्टी और अपने परिवार के विरुद्ध खुलेआम बगावत छेड़ दी है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर खुलेआम अपने परिवार और पार्टी को चुनौती दे डाली है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर तेज प्रताप यादव ने अपनी राजनीतिक भविष्य को लेकर तेजस्वी यादव पर नाम लिए बगैर सीधे सीधे हमला किया है।

तेज प्रताप यादव ने X पर पोस्ट किया है कि ‘मेरी ख़ामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं, शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा, झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है, मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं…’। तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट के बाद अब माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव लालू परिवार और राजद के सामने मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें – कल सिवान से करोड़ों की सौगात देंगे PM मोदी, सामने आया मिनट टू मिनट कार्यक्रम…

बता दें कि बीते दिनों तेज प्रताप यादव का प्रेम प्रसंग सामने आने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने पहले तो अपने परिवार और लालू यादव को लेकर अपनी आस्था जताई थी लेकिन गुरुवार को राजद के राज्य परिषद की बैठक समाप्त होते ही तेज प्रताप यादव ने अपनी मनसा जाहिर कर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   वह दिन दूर नहीं जब लोगों को अंग्रेजी बोलने में आएगी शर्म, गृह मंत्री ने कहा ‘हमारी भाषाएं हमारी संस्कृति…’

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...

NEET Paper Leak Case: CBI का बड़ा खुलासा, डॉक्टर ने 5...

NEET Paper Leak Case में CBI ने अदालत को बताया कि लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख रुपये लेकर अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले...

NEET UG Re Exam Result 2026: झारखंड के सुहर्ष बने State...

NEET UG Re Exam Result 2026 जारी। झारखंड के सुहर्ष कुमार गुप्ता बने स्टेट टॉपर। रांची के ज्ञानेंद्र गर्व को AIR 676 मिली। जानें...