राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2025 पर सूचना भवन पटना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

पटना : राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2025 के अवसर पर आज सूचना भवन पटना के संवाद कक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों, मीडिया विशेषज्ञों और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का थीम था ‘Safeguarding Press Credibility Amidst Rising Misinformation’जो वर्तमान समय में मीडिया के सामने उपस्थित चुनौतियों और जिम्मेदारियों को दर्शाता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन उप निदेशक नीना झा ने अत्यंत सफलतापूर्वक किया

कार्यक्रम का सफल संचालन उप निदेशक नीना झा ने अत्यंत सफलतापूर्वक किया। उन्होंने मीडिया की बदलती प्रवृत्तियों और विश्वसनीय पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचारों से कार्यक्रम को समृद्ध किया। उन्होंने बताया कि गलत एवं भ्रामक सूचनाओं के प्रसार ने पत्रकारिता के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है, ऐसे में पत्रकारों की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि अध्ययन, सत्यापन, जांच, निष्पक्षता और संवेदनशीलता—इन सभी मूल्यों को अपनाकर ही मीडिया अपनी विश्वसनीयता बनाए रख सकता है। चर्चा के दौरान यह भी कहा गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार ने सूचना तक पहुंच आसान की है, परंतु इससे जिम्मेदारी भी कई गुना बढ़ गई है। इसलिए पत्रकारों को सटीक सूचना, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और तथ्य आधारित पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

National Press Day 1 22Scope News

सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की मर्यादा, नैतिक मूल्यों व विश्वसनीय सूचना के महत्व पर चर्चा की

मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव विदुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रविभूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यनंदन, उप निदेशक लाल बाबू सिंह, उप निदेशक सुनील पाठक, सहायक निदेशक राजेश चंद्र, सहायक निदेशक रंजीत कुमार के साथ विभिन्न मीडिया संस्थानों, एजेंसियों के संपादक, ब्यूरो चीफ एवं वरीय संवाददाता भी उपस्थित रहे। इन सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की मर्यादा, नैतिक मूल्यों और विश्वसनीय सूचना के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया और लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में उनके योगदान की सराहना की गई। राष्ट्रीय प्रेस दिवस का यह आयोजन मीडिया की जवाबदेही और विश्वसनीयता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े : लालू परिवार के झगड़े के बीच कूदी BJP, मालवीय और निशिकांत ने किया पोस्ट

Saffrn

Trending News

Radha Govind University रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन, JEE...

Ramgarh:आज Radha Govind University प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 2 अप्रैल से शुरू होने वाली JEE MAINS परीक्षा 2026 में तकनीकी गड़बड़ी की...

झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व...

Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी...

मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के...

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img