Ranchi : झारखंड में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई गति, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कई खेल परिसरों का किया निरीक्षण…

Ranchi : खेलकूद, युवा कार्य, कला-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को रांची स्थित खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेने हेतु विभिन्न खेल परिसरों का दौरा किया।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम का निरीक्षण कर आगामी सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि आयोजन से पूर्व स्टेडियम की सभी आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने खेल विभाग को रांची जिला प्रशासन से फुटबॉल ग्राउंड का हैंडओवर शीघ्र प्राप्त कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : CISF और BCCL की संयुक्त कार्रवाई, अवैध माइंस संचालकों में मचा हड़कंप… 

Ranchi : योजनाओं की समीक्षा करते मंत्री
Ranchi : योजनाओं की समीक्षा करते मंत्री

Ranchi : अबुआ सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध-मंत्री

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार झारखंड में खेलों को नई ऊंचाई देने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। हमारा प्रयास है कि राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवशाली प्रदर्शन करें और झारखंड और देश का नाम रोशन करें।

ये भी पढ़ें-  Breaking : रिम्स पहुंचे मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधन की सराहना की… 

उन्होंने मोरहाबादी इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

कई कार्ययोजनाओं की समीक्षा की

उन्होंने खेल विभाग द्वारा संचालित हाई परफॉर्मेंस सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने फिटनेस उपकरणों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत चार गिरफ्तार… 

त6ूबहू 22Scope News

इसके अतिरिक्त, माननीय मंत्री ने खेलगांव परिसर में स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और बैडमिंटन स्टेडियम का निरीक्षण किया और Jharkhand State Sports Promotion Society (JSSPS) के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने JSSPS द्वारा प्रस्तुत प्रेजेंटेशन के माध्यम से संस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : असर्फी हॉस्पिटल पर 35 लाख रुपए का जुर्माना, आयुष्मान में गड़बड़ी… 

मंत्री सुदिव्य कुमार ने निर्देश दिया कि खेलगांव परिसरों के जीर्णोद्धार और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं विकास से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि खेलगांव को इस रूप में विकसित किया जाए कि यह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु पूरी तरह सक्षम हो। इस दौरान संबंधित विभाग के कई पदाधिकारीगण मौजूद थे।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...