श्रावणी मेला व कानून-व्यवस्था पर SSP सख्त, बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, कमजोर प्रदर्शन पर मांगा जवाब

भागलपुर : भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा और पुलिसिंग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं – SSP प्रमोद कुमार यादव

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आगामी श्रावणी मेला को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

Bha Police 1 1 22Scope News

Bha Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व भव्य आयोजन की तैयारियों का लिया जायजा

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...