Jamui में एक कलियुगी पिता को पुलिस ने दबोचा, अपनी ही...
Google पर 22Scope चुनेंजमुई: जमुई से रिश्ता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पुलिस ने अपनी ही पुत्री का यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक कलियुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जमुई के झाझा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कलियुगी पिता की करतूत को घरवालों ने देख लिया जिसके बाद डायल 112 को मामले की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में झाझा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने कलियुगी पिता को अपनी ही छोटी पुत्री के साथ गलत हरकत करते हुए देखा जिसके बाद पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Nawada में दिनदहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट
Jamui Jamui
Jamui
Highlights


















