Wednesday, August 20, 2025

Related Posts

भाजपा की नीति है ‘चंदा दो धंधा लो, अगर नहीं दिए चंदा तो ईडी का फंदा लो’, पढ़ें और क्या कहा NALANDA के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने

NALANDA: लोकसभा चुनाव को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर अब तेज हो गया है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। इसी कड़ी में नालंदा से महागठबंधन के प्रत्याशी संदीप सौरभ ने भाजपा पर हमला किया और कहा कि भाजपा की नीति है कि ‘चंदा दो और धंधा लो, अगर चंदा नहीं दिया तो ईडी का फंदा लो’। संदीप सौरभ ने आगे कहा कि भाजपा ने जितने प्रत्याशियों को टिकट दिया है सभी परिवारवाद से निकले लोग हैं। भाजपा ने 14 सीटों पर सिर्फ परिवारवाद के चलते अपने परिवार को उतारने का काम किया है।

BHAGALPUR से कांग्रेस के अजित शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश सिंह ने किया 40 सीट जीतने का दावा

भारतीय जनता पार्टी कहती है कि वह परिवारवाद के खिलाफ है लेकिन उसने सिर्फ परिवारवाद को खूब बढ़ावा दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अपना परिवारवाद अच्छा है लेकिन दूसरे का परिवारवाद बुरा। उनका भ्रष्टाचार अच्छा है लेकिन बाकि लोगों पर ईडी का छापा पड़ेगा। इसके साथ ही संदीप सौरव ने पूर्णिया सीट को लेकर कहा कि इस बारे में दोनों पार्टी को फैसला लेना है। इंडिया गठबंधन ने पहले ही पहले प्रेस कांफ्रेंस कर अपने सीट की जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया लोकसभा सीट के लिए कोई रास्ता जरूर निकालना चाहिए।

NALANDA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NALANDA

134,000FansLike
23,800FollowersFollow
587FollowersFollow
587,000SubscribersSubscribe