पैसा मांगा तो ‘पीके’ के लोगों ने कर दी ऑटो चालक की पिटायी

अररिया : अररिया में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में शामिल एक वाहन चालक ने रुपया नहीं मिलने के बाद जमकर बवाल किया है। गौरतलब हो कि प्रशांत किशोर मंगलवार को ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के क्रम में अररिया जिले के रजोखर स्थित ईदगाह मैदान में सभा करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से कई वायदे किए। लेकिन जनसभा समाप्ति के उपरांत एक वाहन चालक ने बकाया रुपए की मांग को लेकर जमकर बवाल किया। ड्राइवर और कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Goal 7 22Scope News

जो व्यक्ति काम करवाने के बाद अपने ड्राइवर को रुपया नहीं दे रहा है वो जनता का क्या भला करेगा – बुद्धिजीवी वर्ग

आपको बता दें कि उक्त ड्राइवर और प्रशांत किशोर की टीम में शामिल मैनेजर के बीच जमकर कहा सुनी हुई। इस दौरान धक्का-मुक्की तक देखने को मिला है। इस घटना के बाद राजनीति गर्म हो गई है। बुद्धिजीवी वर्ग कहते सुने गए कि जो व्यक्ति काम करवाने के बाद अपने ड्राइवर को रुपया नहीं दे रहा है वो जनता का क्या भला करेगा। इस बीच कार्यक्रम में जमकर बवाल काटा गया।

यह भी पढ़े : जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की हुई बैठक, प्रशांत सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...