प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर होंगें राज्य के उत्कृष्ट विद्यालय-सीएम हेमंत सोरेन

गुमलाः गुमला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। सीएम के साथ मंत्री बादल पत्रलेख और मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे चरण में हम गुमला पहुंचे हैं। जो पंचायत स्तर पर भी चल रहा है।‌

योजनाओं से संबंधित चार किताबें स्कूल और पुस्तकालय में रहेगी

गांव की हजारों समस्याओं के आवेदन आ रहे हैं। राज्य में समस्याओं की भरमार थी जिसे हमारी सरकार दूर करने का कार्य कर रही है।

सरकार आपके द्वार गुमला 22Scope News

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा की योजनाओं से संबंधित चार किताबों को स्कूल और पुस्तकालय तक पहुंचाने की बात कही। जिसमें राज्य में चल रही योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा यह विद्यार्थी पढ़कर जानकर अपने परिवार को लोगों को बताने का कार्य करेंगे।

गुमला जिला में 800 किलोमीटर की बनेगी सड़क

सीएम ने कहा कि कोरोना के बाद 2021 से हम गांव-गांव, पंचायत-पंचायत पहुंच रहे हैं और समस्याओं को दूर करने का कार्य कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि गुमला जिला में 800 किलोमीटर तक सड़क बनाई जाएगी। जिससे सड़क राहगीरों के लिए बेहतर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 80 लीटर शराब बरामद

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से अपील करते हुए हंडि़या, दारू से दूर होने की अपील की है। इन्होंने कहा कि डेकची फेंक कर सरकार की योजनाओं को राज्यवासी अपने सिर पर लें और राज्य सरकार की द्वारा चलाए जा रहें योजनाओं का लाभ मुख्यमंत्री सृजन योजना के माध्यम से लेते हुए विकास की नई गाथा लिखें।

प्राइवेट विद्यालय से बेहतर बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 5 हजार और राज्य में उत्कृष्ट विद्यालय बनेंगे जो प्राइवेट विद्यालय से बेहतर होंगे। एक बार फिर सीएम ने केन्द्र सरकार पर झारखंड का पैसा नहीं देने की बात कहते हुए कहा कि वो सारा पैसा मिल जाता तो राज्य की सूरत बदल ही बदल जाती। बच्चियों को गुरूजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आगे पढ़ने का लाभ मिलेगा।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...