अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर STF ने बोला धावा, भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मित शस्त्र बरामद

नवादा : नवादा एसटीएफ बिहार की विशेष टीम ने रविवार को नवादा जिला पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के खलसा ढ़िवरी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। वहां से तीन देसी थारनट, तीन देसी पिस्तौल और भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित पिस्टल के पार्ट पुर्जे की बारामदगी की गई है। इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है।

एसटीएफ बिहार के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कारू मिस्त्री और अपने सहयोगी गोरू मियां दोनों खलसा ढ़िवरी गांव के ही निवासी हैं। कारू मिस्त्री अपने सहयोगी गोरू मियां के साथ मिलकर अपने घर में ही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ के द्वारा यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपित कारू मिस्त्री के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में पूर्व से ही आर्म्स एक्ट की प्राथमिक की दर्ज है। यह कार्रवाई एसटीएफ के द्वारा की गई जो कि पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।

यह भी देखें :

अब एफआईआर दर्ज कर नवादा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी थाना पहुंच गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आर्म्स का निर्माण किसके लिए किया करते थे यह जानने का प्रयास पुलिस कर रही है। इस बीच एसडीपीओ सदर-2 सुनील कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर कारू मिस्त्री पिता स्व. लखन मिस्त्री और मो. शहजाद ऊर्फ गोरू मियां पिता नसीरुद्दीन की गिरफ्तारी और आर्म्स बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर आगे भी छापेमारी जारी रहने की बात कही है।

यह भी पढ़े : SP के नेतृत्व में एक देसी कट्टा के साथ दो लोग गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...