तूफान का झारखंड पर व्यापक असर, 26 अक्टूबर तक भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

रांची: झारखंड में आने वाले दिनों में चक्रवात का व्यापक असर दिखने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 23 से 26 अक्टूबर के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम विभाग ने 23 से 25 अक्टूबर के बीच कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस तूफान के चलते पुरी और भुवनेश्वर जाने वाली सात ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, हालांकि एयरपोर्ट निदेशक ने कहा है कि हवाई सेवाओं पर अधिक असर पड़ने की संभावना कम है।

बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, खासकर पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला जैसे जिलों में।

बारिश और तूफान की संभावना को देखते हुए बिजली विभाग और रांची नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img