शराबबंदी की सख्ती : पटना में जाम छलकाने के दौरान डॉक्टर गिरफ्तार

पटना : बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए इन दिनों पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. हर तरफ पुलिस की कार्रवाई चल रही है. इन सबके बावजूद हाई प्रोफाइल सोसाइटी से शराब दूर नहीं है. मंगलवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. कंकड़बाग थाना के अंतर्गत नंदन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 पुलिस ने छापा मारकर नशे में धूत सरकारी सेवा में तैनात एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार डॉक्टर का नाम सरोज कुमार है.

गिरफ्तार डॉ. सरोज कुमार का कहना है कि मैं शराब रांची में पिया था. जिसको लेकर मौके पर पुलिस प्रशासन के द्वारा हमें गिरफ्तार कर ली गई है. जब हम गिरफ्तार हुए हैं तो हम जाएंगे जेल. लेकिन शराब हमने रांची में ही पी थी.

कंकड़बाग थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर इनके घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान इनको गिरफ्तार किया गया है. यह पेशे से आर्मी डॉक्टर हैं. अभी कंकड़बाग में ही कार्यरत सेंट्रल गवर्नमेंट अस्पताल में हैं. इन्होंने शराब पी रखी है. सूचना के आधार पर हम इनके घर पर जांच की तो पता यह चला कि 1 से 2 घंटा के अंदर में इन्होंने शराब पी रखी है. जिसको लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

डॉ. सरोज कुमार की पत्नी नीलम ने कहा कि इनको ऑफिस के द्वारा फंसाया गया है. क्योंकि इनके ऑफिस में पॉलिटिक्स चल रही है. कल ही हमलो रांची से आए थे, आज दिन भर घर में ही थे. इसी के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्ट: रोबिन कुमार

NMCH के 12 डॉक्टर और IGIMS के निदेशक पॉजिटिव

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...