Ranchi होटवार जेल में अचानक छापेमारी, खैनी, भांग, गुटखा के साथ मिला…

Ranchi : आज राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी अभियान चलाया गया। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक (नगर) राजकुमार मेहता, पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय, रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, जफर हसनात एवं 200 पुलिस जवान शामिल थे।

Ranchi : मुकदमा दर्ज किया गया

छापेमारी दल ने जेल के सभी वार्ड एवं बैरक की सघन जांच की गई। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड और सेल की गहन जांच अभियान चलाया। छापामारी के दौरान रसोई, मुलाकाती कक्ष, अस्पताल, खेल का मैदान,योग/ध्यान केंद्र, डेयरी, पुस्तकालय, साबुन बनाने की इकाई आदि का भी निरीक्षण करते हुए सघन जांच की गई।

जांच के दौरान जेल से गुटका, भांग, खैनी, पेन ड्राइव सहित कई दर्जनों तरह के सामान पाए गए। इस दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं बरामद हुई। जांच के बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 

 

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...