Suicide : कोई रास्ता नहीं बचा ! हरिओम टावर से कूदकर युवक ने कर ली सुसाइड…

Ranchi : राजधानी रांची के हरिओम टावर के पास इस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड (Suicide) कर ली। मृत युवक की पहचान अंकित कुमार के रुप में हुई जो लातेहार का रहने वाला था। मृत युवक पंडरा में रहकर मारवाड़ी कॉलेज में पढ़ाई करता था।

ये भी पढ़ें- Rath Yatra : आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, सीएम हेमंत हो सकते हैं शामिल, मेले में मिलेगी ये तमाम चीजें… 

युवक के पास से सुसाइड (Suicide) नोट बरामद हुआ है

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाईड नोट (Suicide Note) भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि वह काफी दिनों से तनाव में था जिसके कारण उसने ये कदम उठाया है।

काफी दिनों से परेशान था युवक

आगे उन्होने घरवालों से दादी का ख्याल रखने की बात कही है। युवक ने इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने इसके लिए अपने परिजनों से माफी भी मांगी है। उसने लिखा है कि उसके पास इसके अलावे कोई रास्ता नहीं बचा है जिसके कारण वह यह कदम उठाने जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Happy Birthday Dhoni : आज 43 के हुए धोनी, पत्नी साक्षी ने दिया खास तोहफा… 

यह घटना उस वक्त घटी जब बिल्डिंग की सारी दुकाने बंद हो चुकी थी इसी दौरान नाइट ड्यूटी में रहे गार्ड को कुछ गिरने की आवाज आई। जब गार्ड ने सामने आकर देखा तो एक युवक बिल्डिंग से नीचे गिरा हुआ था। जिसके बाद गार्ड ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Are you under Stress : https://serenityalc.com/

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...