Palamu Suicide : मैं आभागा हूं! मेरे पास कुछ नहीं बचा कहते हुए युवक ने कर ली सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

Palamu Suicide : पलामू में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक युवक ने जिंदगी से तंग आकर फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पूरी घटना मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शशिकांत प्रजापति के रुप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Gumla : प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Palamu Suicide : आत्महत्या से पहले छोड़ा चार पन्नो का सुसाइड नोट

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आत्महत्या से पहले मृतक युवक ने चार पन्नो को सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड में उसने लिखा है कि मै बहुत आभागा हूं। जिस धंधे में भी हाथ डालता हूं वह डूब जाता है या फिर बर्बाद हो जाता है। मेरे परिवारवाले भी मेरी कोई मदद नहीं करते। सब मुझे धितकारते हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Liquar Scam : डायरी ने खोली पोल! झारखंड शराब सिंडिकेट के 6 कारोबारियों को ACB की नोटिस… 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना का पता तब चला जब मृतक की मां उसे उठाने के लिए उसके कमरे में गई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो मां को शक हुआ। जिसके बाद जब उसने खिड़की से झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट पड़ गया भारी, बाइक बरामद स्टंटबाज ‘हंटर’ फरार…

बाइक खरीदने की जिद कर रहा था युवक

शशिकांत कमरे में फंदे के सहारे झूल रहा था। देखते ही मां दहाड़कर जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर घर के बाकी लोग कमरे में पहुंचे। इसी बीच परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर… 

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि शशिकांत घर का इकलौता चिराग था। वह 6 बहनों में इकलौता भाई था। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बाइक खरीदने की जिद कर रहा था पर इसमें उसकी कोई मदद नहीं कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी जरुर पढ़ें-

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! शराब घोटाले के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर…

Garhwa : बाइक बनी मौत की सवारी! पुलिस वैन से टकराकर दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Crime : ‘जमीन के सौदागर’ निकले बंदूकबाज! हथियार खरीदते दो गिरफ्तार… 

Giridih Crime : वारदात से पहले धराया बदमाश! कमर से निकला लोडेड देशी कट्टा… 

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर जो हुआ… 

Ramgarh : जामुन के चक्कर में गई जान, पेड़ से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत… 

 

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...

बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे...

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत...