सुसाइड नोट में अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

215
सुसाइड नोट में अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
सुसाइड नोट में अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
Advertisment

रांची: सीआरपीएफ 133 बटालियन के जवान बसंत कुमार के मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जवान के मौत के बाद परिजनों ने सीआरपीएफ अधिकारयों पर  प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Advertisment

परिजनों के अनुसार, एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बसंत ने सीआरपीएफ के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि अधिकारी उन्हें टार्चर कर रहे थे, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। बसंत की पत्नी चंचला सिन्हा और बेचे रितुराज ने बताया कि उनपर डिपार्टमेंट का काफी ज्यादा दबाव था। इस वजह से वे परेशान चल रहे थे।

उनपर अधिकारी दबाव बना रहे थे। इस मामले में अभी सीआरपीएफ की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बसंत कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। बसंत मूल रूप से बिहार के वैशाली के रहने वाले थे।

वे पिछले 24 साल से सीआरपीएफ में थे। उनकी मौत के बाद पारस अस्पताल में भी हंगामा हुआ। जिसके बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement