Advertisment

प्राचीन और अद्भुत शिवलिंग : गया में सुख के देवता के रूप में विराजमान हैं सुखना महादेव

गया : बिहार के गया में सुखना महादेव सुख के देवता के रूप में विराजमान हैं। शहर के विष्णुपद क्षेत्र में सुखना महादेव का शिवलिंग स्थापित है। यह शिवलिंग काफी प्राचीन कालीन की है। इस सुखना महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार सैकड़ों वर्ष पूर्व कराया गया था। यह मंदिर 1000 वर्ष पुराना बताया जाता है। हालांकि कुछ भक्तों का यह भी कहना है कि रामायण में इस मंदिर का जिक्र है।

सुख के देवता के रूप में होती है पूजा

सुखना महादेव की पूजा सुख के देवता के रूप में की जाती है। कहा जाता है कि सुखना महादेव मंदिर में अति प्राचीन शिवलिंग मौजूद है। यहां दूर-दूर से शिवलिंग के दर्शन करने भक्त आते हैं। यहां भक्तों की मुरादे पूरी होती है और सुखना महादेव की कृपा से घर में सुख का वास हो जाता है।

सुखना महादेव की पूजा करने से घर में आती है शांति सुख

वहीं, यहां आने वाले भक्त बताते हैं कि सुखना महादेव की पूजा करने से घर में सुख शांति का वास हो जाता है। ऐसी इनकी पूरी आस्था है और यही वजह है कि ऐसे भक्त श्रद्धालु हैं, जो कि सुखना महादेव के दर्शन और पूजन करने के लिए लगातार पिछले कई सालों से आ रहे हैं। इस अति प्राचीन सुखना महादेव मंदिर में स्थित स्थापित शिवलिंग के दर्शन के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। सुख देने वाले देवता के रूप में यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। भक्त बताते हैं सुखना महादेव अपने भक्तों की पुकार को जल्दी सुन लेते हैं।

Gaya Sukh Dev 1 22Scope NewsGaya Sukh Dev 2 22Scope News

कभी इस मंदिर के समीप से दूध की धारा बहती थी

सुखना महादेव मंदिर में शिवलिंग दर्शन और पूजन करने आई चिंतामणि देगी बताती है कि सुखना महादेव सुख के देवता है। घर में सुख शांति इनकी कृपा से आती है। यह मंदिर काफी पुराना है। बताती है कि रामायण में भी इसका जिक्र है। कभी इस मंदिर के समीप से पानी दूध की धारा बहा करती थी। यह काफी प्रसिद्ध मंदिर रहा है और आज भी इसकी प्रसिद्धि बनी हुई है। यहां पूजन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है और घर में सुख शांति समृद्धि आती है। वह पिछले 40 वर्षों से यहां आ रही है और पूजा करती है। इसी प्रकार भक्तों की आस्था सुखना महादेव मंदिर के प्रति है।

https://22scope.com/bihar-assembly-speaker-reached-vishnupad-temple-and-worshiped-at-shaktipeeth-maa-mangala-gauri-temple/

आशीष गुप्ता की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: पुलिस से मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली,...

धनबाद में रंगदारी वसूली की सूचना पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दो अपराधी घायल हुए, जबकि तीसरा फरार...

Ranchi Liquor Plant: सीलबंद बॉटलिंग प्लांट से शराब और साक्ष्य गायब,...

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स के सीलबंद प्लांट में चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पिछला दरवाजा टूटा और...

Jharkhand Toll Plaza: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax, नए Multi...

झारखंड में नये टोल प्लाजा Multi Lane Free Flow सिस्टम पर बनेंगे। वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और Fastag से गुजरते ही टोल टैक्स...