Advertisement
Advertisement

फिर केसरियामय हुआ सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा तट, पुरुषोत्तम मास की पहली सोमवारी पर हजारों कांवड़िया बैद्यनाथ धाम रवाना

रिपोर्टः अंजनी कुमार कश्यप/ न्यूज 22स्कोप

भागलपुर– सावन की तीसरी व पुरुषोत्तम मास की पहली सोमवारी को लेकर सुलतानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। छह दिनों से जहां कम श्रद्धालु पहुंच रहे थे. वहीं आज हजारों श्रद्धालु पहुंचे है गंगा स्नान कर बैद्यनाथ धाम रवाना हो रहे हैं। दूर दराज से श्रद्धालुओं का जत्था सुलतानगंज पहुंच रहा है।

फिर केसरियामय हुआ सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा तट

सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा का जल बाबा बैधनाथ को प्रिय है इस वजह से देश विदेश से श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए गंगा में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। छह दिनों बाद आज पुनः उत्तरवाहिनी तट केसरियामय नजर आया। बता दें की 19 साल बाद सावन में दुर्लभ पुरुषोत्तम मास (मलमास) पड़ा है। मलमास से पूर्व हर दिन बैधनाथ धाम के लिए सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से 60 से 80.हजार तक श्रद्धालु जल उठाते थे लेकिन मलमास के बाद 12 से 18 हजार तक ही श्रद्धालु गए। आज सोमवारी पर भीड़ में इज़ाफ़ा देखा गया है।

Commercial Advertisment

Patna Water Metro Service: पटना में शुरू हुई वाटर मेट्रो, 50...

Patna Water Metro Service, पटना: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर जल परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर मेट्रो...

Patna Municipal Bond NSE Listing: बिहार को मिले 200 करोड़ रुपये!...

Patna Municipal Bond NSE Listing, पटना: बिहार में शहरी विकास और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है....

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers: बिहार में फिर 15 अधिकारियों पर...

Samrat Chaudhary Suspends 15 Officers, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज में लापरवाही और आम लोगों की शिकायतों के निपटारे में खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों...